Skip to content

कछुआ खाने में क्या खाता है? जानिए कछुआ के बारे| What Does The Tortoise Eat?

Kachua Khane Me Kya Khata Hai: अक्सर आपने मनुष्य को जानवर पालते देखा ही होगा जैसे की कुत्ता, बिल्ली, घोडा, शेर इत्यादि! हर कोई मनुष्य अपने इच्छा के अनुसार पालतू जानवर पालना पसंद करता है पर कई लोग है जिन्हें कछुआ पालना बेहद पसंद होता है! कई लोग कछुए को पाल तो लेते है पर वे लोग नही जानते की कछुआ का रहन-सहन क्या है और कछुआ खाने के क्या खाता है! यदि आपने कछुआ पाला है और आप इसके बारे में नही जानते की कछुआ खाता है तो इस आर्टिकल में हम कछुआ के बारे में सभी जानकारी देंगे उसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े!   

कछुआ खाने में क्या खाता है?

कछुआ खाने में क्या खाता है?

कछुआ पालने का शौक बहुत ही कम लोगो को होता है जो पालने की सोचते है पर उसके खान-पान के बारे में बिलकुल अनजान होते है जिससे की उन्हें आगे चलके काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है! यदि आपने कछुआ पाल लिया है तो आपको बता दे की कछुआ वे जीव है जो मासहारी और शाकहारी दोनों ही होता है! कछुआ अपने खाने में फल, सब्जिया, साग, कीड़े-मकोड़े का सेवन करता है! इन चीजो में ही कछुआ कुछ चीजो का सेवन करता कुछ का नही जिसे हम आपको आगे विस्तार में बताने वाले है!

सब्जियों और फलो में कछुआ क्या खाना पसंद करता है?

सब्जिओ और फलो की बात करे तो कछुआ सबसे ज्यादा सब्जिया पसंद आती है! चिकित्सकों के बताये गए अनुसार कछुआ ऐसा जीव है जिसे फलो से ज्यादा सब्जिओ को खिलाना चाहिए क्युकी सब्जिया कछुए के लिए बहुत ही फायदेमंद रहती है! सब्जिओ में कछुए को मूली, गाजर, मटर के दाने, बीन्स, चुकुन्दर, ब्रोकोली, कलमी के पत्ते, बटभरी के दाने, मकई के दाने, सलाद के पत्ते, खीरा, टमाटर, पालक के पत्ते आदि खिला सकते है! सभी सब्जिओ को आप छोटे- छोटे टुकड़े में काटकर कछुए को खिला सकते है!

फलो में सबसे ज्यादा कछुए को स्ट्रॉबेरी, किशमिश, अंगूर, आम, केला, नाशपाती, सेब, अंजीर, खरबूजा को बेहद पसंद आता है! जिससे कछुआ इन फलों को खाने से पोषक तत्व मिलते है! सभी फलो को आप काटकर कछुओं को खिलाएं!

क्या कछुआ खाने में कीड़े मकोड़े भी पसंद करते है?

कछुआ एक ऐसा जीव है जो की सर्वाहारी है! कछुआ सब्जिओ और फलो के साथ ही साथ कीड़े- मकोड़े भी खाने बेहद पसंद है! कछुआ को कीड़े मकोड़े खाने से पोषक तत्व मिलते है जो कछुए की अति अवश्यक होता है! कीड़े- मकोड़े में कछुए को केचुओं को खाना पसंद है जो की कछुए के ले काफी फायदेमंद होता है! इस साथ ही कछुआ अन्य कीड़े मकोड़े भी खाना पसंद है जैसे की झींगुर, कीड़ा, घोंघा, पतिंगा, उबले अंडे आदि का सेवन करता है!

कछुआ के बारे (About Tortoise in Hindi)

कछुए एक ऐसा जीव है जो की शांत और धीमी गति से चलता है , इनके चलने की औसत गति 0.2-0.5 किमी/घंटा होती है! कछुओं के पास शिकार और अन्य खतरों से बचाने के लिए एक कवच होता है जो की काफी कठोर और मजबूत होता है, वे अपनी रक्षा के लिए अपनी गर्दन और सिर को सीधे खोल में पीछे की ओर खींच लेते हैं! कछुए वे दुनिया में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले भूमि जीव हैं!

कछुआ अपने अंडे आम तौर पर रात में देता है, जिसके बाद माँ कछुआ अपने क्लच को रेत, मिट्टी और कार्बनिक पदार्थ से अपने अंडो को ढक देती है। अंडों को बिना देखभाल के लिए छोड़ दिया जाता है, अंडो में से बच्चे निकलने में लगभग 60 से 120 दिन लगते हैं। यदि अंडे के आकार की बात की जाए तो ये मां के आकार पर निर्भर करता है! अंडो में से कछुआ का बच्चा अपने खोल से बाहर निकलने के लिए अंडे के दाँत का उपयोग करता है!

FAQs- कछुआ के बारे में पूछे गए सवाल

कछुआ कौन सी सब्जियां खा सकता है?

कछुआ खाने में कई सारी सब्जिया खा सकते है जैसे की ब्रोकोली, कलमी के पत्ते, बटभरी के दाने, मूली, गाजर, मटर के दाने आदि!

कछुए की आयु कितने वर्ष तक होती हैं?

कछुए एक ऐसे जीव है जिनकी आयु लगभग 300 वर्ष तक होती है!

कछुए को घर में कैसे पाले?

आप यदि कछुए पालने में रूचि रखते है तो आप कछुए को घर में पाल सकते है कहा जाता है की घर में कछुआ पालना शुभ होता है! जब भी आप कछुआ पाले तो उसको उत्तर पूर्व दिशा में ही रखे! इसके साथ ही आप कछुए पालन पोषण सही तरीके से करे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *